जिले में सबसे ज्यादा हाईटेक स्कूल बना गुरुकुलम
14orai01उरई। बच्चे माता-पिता की अनमोल धरोहर होते हैं। इसी प्यार और अपने पन के चलते वे हर पल उनकी चिंता करते हैं। जैसे बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं और छुटटी के बाद स्कूल से निकला या नहीं बगैरह-बगैरह।
माता-पिता की इस चिंता को खत्म करने के लिए गुरुकुलम पब्लिक स्कूल ने स्मार्ट कार्ड और एसएमएस नोटिफिकेशन सिस्टम की व्यवस्थाओं को लागू किया है। जिले में इस तकनीक को अपनाने वाला गुरुकुलम पहला स्कूल है। अब बच्चों की हाजिरी स्मार्ट कार्ड से दर्ज होगी। हाजिरी लगते ही अभिभावक के पास यह मैसेज पहुंच जायेगा कि बच्चा क्लास में आ गया है। इन्फो सिस्टमस द्वारा जिले भर में यह तकनीक क्रियान्वित की जा रही है।
गुरुकुलम स्कूल की प्रिन्सिपल साक्षी माहेश्वरी एवं इनफो सिस्टमस के टैक्निकल हैड मयूरेश गोयल ने बताया कि यह स्कूल को हाईटैक बनाने की ओर एक अग्रिम कदम है। उन्होंने बताया कि नैनो चिप टैक्नोलाॅजी को बच्चों के आईडी कार्ड में नत्थी किया गया है जिससे उक्त एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है। बच्चा जैसे ही स्कूल में प्रवेश करता है वैसे ही इंटरनेट के जरिये उसकी उपस्थिति सर्वर पर दर्ज हो जाती है और तुरंत अभिभावक के मोबाइल पर इसका मैसेज पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में और भी हाईटेक सुविधाएं जैसे कि रियल टाइम लोकेशन सिस्टम और न्यूज मोबाइल एप भी स्कूल के जरिये अभिभावकों को प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Reply