महेबा-उरई। गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें नगदी सहित गृहस्थी का तमाम सामान जलकर खाक हो गया।
ग्राम जीतामऊ में रमेश चंद्र के घर में उनके पिता की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए तमाम रिश्तेदार आये थे। सुबह 8 बजे उनका नाश्ता बनाने के लिए सिलेंडर जलाते समय गैस लीक हो गई जिसमें 15 हजार रुपये नगद, चार कुंतल गेंहू, पांच कुंतल लाही, टेंट हाउस की 25 कुर्सी, 35 गददे और रिश्तेदारों का कीमती सामान खाक हो गया।
इस बीच गांव वालों को आग बुझाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने जल्दी-जल्दी सुलगता सिलेंडर घटना स्थल से उठाकर दूर फेंक दिया। वरना उसमें विस्फोट होने से गंभीर जोखिम का खतरा था।





Leave a Reply