उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के कर्मचारी साथियों के मसीहा स्व. बीएन सिंह की सत्रवीं पुण्यतिथि जोश खरोश के साथ मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव और संचालन मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया।
बैठक की शुरूआत में वीरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शत्रुघ्न सिंह, अंगद सिंह कछवाह, रामप्रकाश द्विवेदी आदि कर्मचारी नेताओं ने कहा कि स्व. बीएन सिंह का व्यक्तित्व जुझारू था इसी कारण उनके संघर्षों से प्रदेश के कर्मचारी साथियों को वे अधिकार मिले जो कि पूरे देश में सभी संवर्गों के कर्मचारियों के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व कर्मचारियों की आने वाली पीढ़ियों को युगों-युगों तक नई प्रेरणा देता रहेगा। प्रत्येक कर्मचारी को उनकी विरासत को धूमिल न होने देने के लिए सामूहिक संघर्ष के समय आज के दिन अंतिम सीमा तक डटे रहने का संकल्प लेना चाहिए।
शील कुमार दूरबार, मानसिंह यादव, शत्रुघ्न सिंह, धर्मनारायण मिश्रा, चंचल कुमारी, प्रवेश यादव, ओंमकार जादौन, लखनलाल शर्मा, रामदत्त निरंजन, भगवती शरण तिवारी, मनोज चैरसिया, सविता सिंह, प्रीता सिंह, नीलिमा राठौर, संजय गौतम, शुभ्रता कुमारी, सिकंदर सिंह, संजीव यादव, अखिलेश खरे, मुकेश सोनी, महेंद्र निरंजन, शिवाधार यादव, प्रशांत यादव, रोहित पटेल, राम विजय, कृष्ण मुरारी विद्यार्थी, मो. आगाज, साधना सिंह और अंकित आदि उपस्थित रहे।





Leave a Reply