cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तथागत भगवान बुद्ध की जयंती 21 मई को प्रातः 8 बजे स्थान कल्याणकारी बुद्ध बिहार पंचशील नगर जालौन रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगी।
जिसमें श्रीमती ऊषा ताई बौद्ध नागपुर महाराष्ट,ª श्रीमती प्रिया ताई भंडारा नागपुर, एवं श्रीमती सविता ताई गोदिया महाराष्ट्र द्वारा धम्मेदेशना का संदेेश दिया जायेगा। साथ ही अम्बेडकर जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र वितरित कर सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी यहां जारी विज्ञप्ति में कार्यक्रम संयोजक पूज्य भंते शिखानंदजी एवं प्रमोद कुमार गौतम दद्दा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने अपील की कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Leave a Reply