0 हाईस्कूल में प्रीति तो इंटर में रवि ंिसंह ने किया कब्जा
0 शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्रों का किया उत्साह वर्धन
19May2016-3उरई। महात्मा कामता शरण इंटर कालेज (खितौली) सरावन के छात्र-छात्राओं ने इलाहाबाद यूपी बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत रजेल्ट हासिल कर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के साथ-साथ जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया। हाईस्कूल परीक्षा में प्रीति पुत्री पुरूषोत्तम ने 533 अंक प्राप्त किए तथा इंटर मीडिएट की परीक्षा में रवि सिंह परिहार पुत्र नरेन्द्र सिंह परिहार ने 455 सर्वाधिक अंक हासिल कर अपने परिवार के साथ कालेज का भी नाम रोशन किया।
महात्मा कामताशरण इंटर कालेज खितौली सरावन के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने अवगत कराया है कि ग्रामीण आंचल क्षेत्र के कालेजों में से यह विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष इलाहाबाद यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शतप्रतिशत परिणाम पाकर जिला स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करता है। विद्यालय में योग्य व अनुभवी अध्यापकों का श्रेय जाता है। जो इस विद्यालय के छात्र अपने परिवार के साथ ही विद्यालय का नाम रोशन करते है। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रीति पुत्री पुरूषोत्तम ने 533 सर्वाधिक अंक प्राप्त किए तथा इंटर मीडिएट की परीक्षा में रवि सिंह परिहार पुत्र नरेन्द्र सिंह परिहार ने 455 अंक पाकर जनपद में 20 वां स्थान पाकर विद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन कर एक इतिहासिक कीर्तिमान रचा है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कर आगे ऐसे परिणाम लाने के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रबंधक एवं पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा एवं देवेन्द्र कुशवाहा, अरविन्द्र कुमार, मदन मोहन, शैलेन्द्र कुशवाहा, देवेन्द्र कुमार, रामखिलावन, रामसेवक, जितेन्द्र सिंह, कुशवेन्द्र,, रामसेवक ओझा, श्रीकृष्ण, अमित, ब्रजेश, रमाकांत, ताहर सिंह, सीमा यादव, ज्योति सिंह, कुशवाहा, आदि स्टाॅप मौजूद रहा। इंटर मीडिएट में टाॅपर छात्र-छात्राओं में रवि सिंह परिहार 455, अमरेन्द्र सिंह राजावत 451, अमित कुमार 430, अभिषेक कुशवाहा 430, जयंती कुशवाहा 421, मीनू कुशवाहा, 416, ज्योति तिवारी 414, बंदना कुशवाहा 404, गौरव कुमार 404, नीरू दोहरे 401 अंकित सिंह सेंगर 400 तथा हाईस्कूल में प्रीति 533, प्रियंका कुशवाहा 427, सौखी देवी 525, ममता 504, स्नेहा देवी 481, कंचन विश्वकर्मा 417, प्रगति संेगर 454, प्रियांशु कुमार 452, अमरजीत 450, आदि शामिल है।

पूर्व विधायक ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई
19May2016-4महात्मा कामता प्रसाद इंटर कालेज खितौली सरावन जालौन के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा की देखरेख मे संचालित हो रहा है। पूर्व विधायक ने विद्यालय में टाॅपर छात्रोंको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य होता है इसी शिक्षा के जीवन में छात्र अपने भविष्य का निर्माण करता है। माधौगढ तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब छात्रों के लिए यह एक शिक्षा के लिए मंदिर है। इस विद्यालय में शासकीय नियमानुसार छात्रों से फीस ली जाती है। विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षाध्यन कराया जाता है जिसका परिणाम प्रत्येक वर्ष इलाहाबाद यूपी बोर्ड की परीक्षा में शतप्रतिशत रजेल्ट आता है। कालेज के कई छात्रों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में अपना कीर्तिमान हासिल किया है।

Leave a Reply