उरई। सात मार्च 2016 को हुई ओलावृष्टि के कारण तबाह फसलों से भुखमरी की कगार पर पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी से राहत सहायता की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में तहसील व ब्लाक जालौन के ग्राम दहगुवा निवासी जगदम्बा प्रसाद, उमाकांत, भगवान दास, सूरज सिंह यादव, अतुल कुमार, रामबिहारी, रामप्रकाश, रघुवीर सिंह, धूराम सिंह, श्यामकिशोरसिंह, नारायण दास, रामजी सिंह, भगवती प्रसाद, कन्हैयालाल, बीरेन्द्र कुमार, माता प्रसाद, सीता देवी, देवेनद्र कुमार, बृजकिशोर सिंह, हरगोविंद सिंह, शिवराज सिंह, सत्यपाल, बीरपाल, बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, महाराज सिंह कुशवाहा, छोटेलाल, बलवान सिंह, बुजमोहन, सतेन्द्र सिंह चैहान, गुरूमुख, ब्रजेन्द्र सिंह चैहान आदि ने बताया कि ग्राम दहगुवा में सात मार्च 16 को ओलावृष्टि से फसले तबाह हो गई थी इस पर गांव के सभी किसानों ने ज्ञापन देकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की थी। इसके बाद भी लेखपाल के द्वारा फसलों के नुकसान का सर्वे नही किया गया और इस गांव को सर्वे से छोड़ दिया गया था जबकि दहगुवा एवं ग्राम महियाकमलपुर में ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था जिसके कारण फसलों का उत्पादन न के बराबर हुआ। ज्यादातर फसलें बर्बाद हो गई थी। राहत सहायता की मांग को लेकर कई प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिए गए इसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। किसानों ने जिलाधिकारी से ग्राम दहगुवा में ओलावृष्टि से हुए नुकसान से प्रभावित लोगों को राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।





Leave a Reply