0 लड़की को प्रेमी के साथ बाते करते देख मौत के घाट उतारा बाप ने
19May2016-1उरई। थाना एवं नगर कोंच के मोहल्ला नया पटेल नगर में लड़की की सनसनीखेज हत्या के मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में लड़की के प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाला बाप ही कातिल निकला।
कोंच नगर में 12 मई को घटी इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में मृतिका चंचल के पिता रमाकांत पुत्र बैनीप्रसाद की तहरीर के आधार पर थाना कोंच में मुकदमा अपराध संख्या 329/16 धारा 302,376, आइपीसी व 3/4 पास्को एक्ट में पंजीकृत किया गया था। तहरीर में रमाकांत ने आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी जितेन्द्र उर्फ छोटू कुशवाहा ने उसकी लड़की के साथ बलात्कार कर मारपीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के सही अनावरण के लिए क्षेत्राधिकारी कोंच के निर्देशन में स्वाट टीम एवं थाना कोंच की टीम को लगाया गया था। उक्त तीनों ने सभी तत्वों को सत्यापित करते हुए घटना का सही अनावरण करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के द्वारा 18 मई को घेराबंदी कर अभियुक्त रमाकांत पुत्र बैनीप्रसाद निवासी नया पटेल नगर थाना कोंच को रेलवे स्टेशन कोंच से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया है। पूंछताछ के दौरान रमाकांत ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने घर पर अपनी पुत्री को पड़ोसी जितेन्द्र उर्फ छोटू के बाते करते हुए देख लिया था उसने जब छोटू को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी पुत्री ने उसे पकड़ने में सहयोग न करके उसे भगा दिया। जिससे गुस्से में आकर उसने एक सूखे आम की डाल का डंडा लेकर अपनी पुत्री को पीट-पीटकर मार डाला और अपने बचाव में उसने जितेन्द्र उर्फ छोटू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोंच मनवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेदी, एएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही, राजा भईया, गौरव कुमार, सविलांस सेल से कुलभूषण, शोएब आलम, स्वाट टीम से रवि, मनोज कुमार, बलवीर सिंह, अनिल मिश्रा, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, जयचंद्र के अलावा चालक प्रदीप कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply