कोंच-उरई। कस्बे में अपराधियों के हौसले बुलंद। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गोली चलाना आम बात हो गई है और पेशेवर अपराधी खुलेआम घूमकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है। मोहल्ला जय प्रकाश नगर में बियर की दुकान पर सैल्समेन ने बियर लेने के बदले में पैसा मांगे तो दबंगों ने हवा में तमंचे लहराते हुये फायरिंग शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गयी और लोग दहशतजदा हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार रवीन्द्र यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी जय प्रकाश नगर बियर की दुकान पर वियर बेचने का कार्य करता है तभी सुभाष नगर निवासी भउआ अवस्थी पुत्र राकेश अवस्थी निवासी सुभाष नगर तीन अज्ञात साथी दुकान पर आये और पांच बियर की बोतलंे ली जब पैसा मांगा तो पैसे की जगह तमंचा निकालकर हवाई फायर करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी। वहीं ग्राम भदेवरा में पैसा मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी देते हुये हवाई फायर कर मौके से फरार हो गया मालूम हो कि अजीत पटेल पुत्र चन्द्रपाल पटेल निवासी भदेवरा अपने गांव के ही हरिओम शिवहरे पुत्र महेश शिवहरे से पैसा मांगने पर हुई मारपीट के बाद हरिओमने निकाला 315 बोर का तमंचा से हवाई फायर करते हुये जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







Leave a Reply