कोंच-उरई। कुछ दिन पूर्व अपनी ससुराल के गांव अण्डा में फांसी लगाकर जान देने वाले कुमार दीपक के परिजन इस बात को लेकर खासे परेशान है कि मौत को गले लगाने से पहले जो बारह पृष्टि सुसाईड नोट उसने छोड़ा था वह पुलिस के कब्जे में ही है और पुलिस उसकी छाया प्रति परिजनों को नहीं दे रही है।
मृतक के भाई अभय कुमार ने पुलिस कप्तान को पंजीकृत डाक से भेजे पत्र में कहा है कि पुलिस द्वारा सुसाईड नोट की काॅपी न कराना संशय पैदा करता है। परिवारीजनों को नहीं पता कि उनका भाई किस हालत में हत्या करने को मजबूर हुआ। वही अंदेशा जताते पत्रकारो से कहा कि सुसाईड नोट में किसी प्रकार का बदलाव भी किया जा सकता है। यदि ऐसा नहीं है तो पुलिस को वह सुसाईड नोट परिवारीजनों को पढ़वाने में क्या समस्या थी हो सकता है पुलिस की भी हकीकत उसमें लिखी हो।







Leave a Reply