cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। केंद्र सरकार ने सर्राफा और रेडीमेड व्यापारियों पर एक्साइज डयूटी लगाकर अन्यायपूर्ण कदम उठाया है। सर्राफा व्यापारियों की 42 दिन की अभूतपूर्व हड़ताल के बावजूद सरकार का रवैया अड़ियल रहा। केंद्र सरकार का मकसद व्यापारियों को परेशान और अपमानित करना है। जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने निर्देश पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नगर में पहुंचे प्रदेश प्रभारी दिनेश मिश्रा और सुनील गुप्ता ने समीक्षा बैठक के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारी नगर एवं जिले की इकाइया पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि वे केंद्र सरकार की आयकर दाताओं के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना में अपना पंजीकरण अवश्य करायें। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष रविकांत वर्मा लाले औरैया, बुंदेलखंड युवा अध्यक्ष मनोज याज्ञिक, मुमताज बजरिया नगर अध्यक्ष, विनोद कुमार जिला युवा अध्यक्ष, आशीष सोनी महामंत्री, कृष्णमुरारी नगर महामंत्री, प्रिंस कुशवाहा नगर युवा अध्यक्ष, प्रदीप पाटकार जिला युवा महामंत्री, सुनील पाटकार कालपी नगर महामंत्री आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply