उरई। सीबीएसई के 12वीं परीक्षा के परिणाम आते ही जिले के प्रमुख स्कूल शिक्षा सृजन में खुशी की लहर दौड़ गई। आईएएस बनने का सपना बुनने वाली अपर्णा मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक पाकर एक बार फिर से चुनौती पेश की है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षा सृजन स्कूल के 8 छात्र-छात्राओं ने जिला टाॅपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करया। आपको यह याद दिलाना जरूरी है कि अर्पणा मिश्रा ने जनपद की पहली ऐसी छात्रा है जो हमेशा कोचिंग सेंटर से दूर रही है।
शिक्षा सृजन के आयुष गुप्ता 93 प्रतिशत, अरीवा फातिमा 92 प्रतिशत, शिवम खरे 92 प्रतिशत, अंकित चतुर्वेदी 92 प्रतिशत, सुप्रिया तिवारी 92 प्रतिशत, प्रिया सिंह 91 प्रतिशत, आलोक 90 प्रतिशत और सोनम 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। आज बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हृदेश त्रिपाठी, शशांक दीक्षित, सौरभ तिवारी, शिवम सेंगर, विनीत ववानी, श्वेता नामदेव, पंकज मिश्रा आदि उपस्थित थे।







Leave a Reply