cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। धर्मांतरण को लेकर गत् 19 जनवरी को रेढर से एक युवक को जीप में लादकर जिला मुख्यालय पर लाने और उसका सिर मुड़ाने के बाद गधे पर बिठाकर जुलूस निकालने के मामले में वांछित एक और बजरंगी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये बजरंगी आशीष कुमार द्विवेदी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश दुबे डीहा पर जेल में रासुका तामील कराया जा चुका है। घटना में 25 लोगों के नाम सामने आये हैं। अन्य फरार बजरंगियों की गिरफ्तारी के लिए भी दविशें जारी हैं।

Leave a Reply