cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जनता पार्टी की उरई विधानसभा स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें पांचों मंडल अध्यक्ष और सैक्टर संयोजक उपस्थित रहे। बैठक को जिला प्रभारी चंद्रभान जी ने खासतौर पर संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि 26 मई से 31 मई तक मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण विकास पर्व मनाया जायेगा। 4 जून को कानपुर में इसी क्रम में बूथ सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मुख्यातिथ्य में होगा। बैठक में उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा बनाई गई। विधानसभा क्षेत्र के सभी संभावित उम्मीदवारों और पदाधिकारियों से उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने की हिदायत दी गई।
जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने सभी सैक्टर संयोजकों, मंडल अध्यक्षों और सभी मुख्य नेताओं से इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्राणपण से जुटने की अपील की। शंभूदयाल, रामप्रकाश मुखिया, जयप्रकाश गौतम, लक्ष्मीकांत शाक्य, लक्ष्मीकांत बजाज, उमाशंकर वर्मा, एमपी वर्मा, रेखा वर्मा, सुनीता वर्मा, अनीता सोलंकी आदि उपस्थित थे। 25 मई को सायं 4 बजे सेंगर पैराडाइज में एक कार्यक्रम होगा जिसमें भाजपा के सभी नवमनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply