उरई। कालपी रोड स्थित सूर्या होटल में 30 मार्च को हुए फसाद को लेकर पुलिस की इकतरफा कार्रवाई का विरोध करते हुए नया पटेल नगर निवासी कोमल देवी पत्नी विजय सिंह ने मंगलवार को एसपी को एक प्रार्थनापत्र दिया। इसमें फैक्ट्री एरिया चैकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह पर होटल मालिक का नाजायज साथ देने का आरोप लगाया गया। कोमल देवी ने बताया कि दरोगा कमल प्रताप होटल मालिक के मुकदमें में तो कड़ी कार्रवाई पर आमादा हैं लेकिन उसकी ओर से दर्ज मुकदमें में आरोपियों की गिरफ्तारी न करके एफआर लगाने की कोशिश कर रहे हैं जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
कोमल देवी ने उक्त होटल को सटटा और शराबखोरी का अडडा बताया और कहा कि इन गैरकानूनी धंधों को चलाने के लिए होटल मालिक की मोटी इकजाई हर महीने कोतवाली पहंुचती है। जिससे पुलिस का जमीर होटल मालिक के यहां गिरवी है। इसी कारण पहले तो होटल मालिक की ओर से उसका अन्याय जानते हुए भी झूठा मुकदमा उनके पति और पुत्रों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया। बाद में वस्तुस्थिति जानकर अधिकारियों ने जब हस्तक्षेप करके उनका मुकदमा भी लिखा दिया तो कमल प्रताप रोजाना धमकी दे रहे है कि वे उसका मुकदमा खत्म कर देंगे और होटल मालिक के द्वारा दर्ज मुकदमें में चार्जशीट भेज देंगे। उन्होंने इस अन्याय को रोकने के लिए दोनों मुकदमों की विवेचना कोतवाली की बजाय किसी और थाने की पुलिस को स्थानांतरित करने की मांग की।






Leave a Reply