सिरसाकलार-उरई। थाना क्षेत्र के छानी गांव में बीती रात तेज आंधी के चलते गंगादीन के बगीचे में आग लग गई। आग ने बगीचे में ही बने उसके घर को भी अपनी जद मे ले लिया। बगीचे के फलदार पेड़ों के साथ-साथ गंगादीन का कई कुंतल अनाज भी जलकर खाक हो गया।
बीती रात तेज आंधी में उड़कर आई चिंगारी गंगादीन के लिए तबाही का कारण बन गई। उसका बाग शोले लपटों में बदल जाने की वजह से धूंधूं करके जल उठा। आम, अमरूद, नीबू, नीम और कपास आदि के पेड़ आग की भेंट चढ़ गये। किसान के घर में रखा पांच कुतंल गेंहू, एक कुतंल अंडी, एक कुंतल रुई और दो बोरी डीएपी भी आग के चलते खाक हो गये।






Leave a Reply