उरई। अखिल भारतीय पाल महासभा की मंडलीय समीक्षा बैठक वाटिका गेस्ट हाउस में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालका प्रसाद के मुख्य आतिथ्य एवं मान सिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
वक्ताओं ने बैठक में कहा कि झांसी मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पाल ने कोई भी बैठक नहीं की और न ही अभी तक कोई भी कार्यकारिणी गठित की है। वे निष्क्रिय रहते हैं इसलिए इनको पद से हटाया जाना चाहिए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्वसम्मति से इनको अध्यक्ष झांसी मंडल के पद से निष्कासित किया जाता है तथा उन्होंने सर्वसम्मति से बालक दास पाल फौजी कंझारी वालों को झांसी मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। सभा का संचालन अमर सिंह पाल ने किया तथा मान सिंह पाल ने सभी का आभार प्रकट किया। सभा में जगराम सिंह पाल, चंद्रभान पाल, नाथूराम पाल, गंगाराम, हरनारायण पाल, विश्राम पाल आदि उपस्थित रहे।





Leave a Reply