cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम सपा के एक बुजुर्ग नेता को उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू घोंप दिया जिससे सनसनी फैल गई। घटना करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
नुनायचा निवासी छोटे सिंह मुखिया मुख्य बाजार में लखन रजक की दुकान के पास जा रहे थे। तभी उन्हीं के गांव के श्यामबाबू पाठक ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके भीतर तक घुस गया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना का कारण ज्ञात नही हो सका है। कुछ लोगों ने बताया कि नुनायचा में हाल मे एक पंचायत हुई थी जिसमें छोटे सिंह ने जो फैसला किया उससे श्यामबाबू आहत हो गया और उसने प्रतिशोध की भावना से आज की घटना कर डाली।

Leave a Reply