IMG_2091 IMG-20160524-WA0128 IMG-20160524-WA0149उरई। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में मंगलवार को प्रशासन और स्थानीय निकाय अथाॅरिटी ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जेसीबी मशीन लगाकर मुख्य रास्तों, बाजारों और नाले-नालियों पर अतिक्रमण को हटाया गया।
जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान का शुभारंभ गहोई धर्मशाला क्षेत्र में अनधिकृत सब्जी मंडी को उखाड़ते हुए किया गया। दोपहर में उद्योग बंधु की बैठक में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर चर्चा के बहाने अधिकारी और व्यापारी एक-दूसरे को तौलते रहे। इसके बावजूद पहले दिन टकराव मोल लेने की बजाय अतिक्रमण हटाओ अभियान की ऊपर के आदेश के कारण शुरूआत के लिए प्रशासन ने साॅफ्ट टारगेट चुना। इसीलिए मुख्य बाजार की बजाय बैंड बाजार की सब्जी मंडी ने अधिकारियों ने जौहर दिखाया। उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने सीओ सिटी डाॅ. जंग बहादुर सिंह के साथ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रविंद्र कुमार की देखरेख में चले अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। शाम को चले इस अभियान की वजह से उक्त इलाके में हड़कंप का माहौल रहा। उधर जालौन, रामपुरा, कोंच आदि कस्बों से भी पूरी सख्ती से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाये जाने की खबर मिली।

Leave a Reply