उरई। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का 2016-17 का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। इसके तहत 25 इकाइयां स्थापित की जानी हैं। पांच इकाइयां अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित रहेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि उक्त योजना अत्यंत आकर्षक है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए उद्यम वृद्धि हेतु योजना के तहत सामान्य वर्ग को चार प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था इस योजना में शामिल है। जबकि महिला, दलित, अल्पसंख्यक, विकलांग से ऋण पर कोई ब्याज नही लिया जायेगा।





Leave a Reply