0 एडीएम की कड़ी हिदायत
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कृषि विभाग और बैंकर्स को शत-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है। बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक में अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि किसान के्रडिट कार्ड से ऋण लेते ही फसल बीमा हो जाता है जिससे दैवीय आपदा में क्षति होने पर किसान क्लेम का अधिकारी बन जाता है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर लिये गये ऋण के लिए चार से सात प्रतिशत मात्र तक का ब्याज अदा करना पड़ता है।
कमीशन खोरी के चलते सभी किसानों को केसीसी जारी करने में हीला-हवाली की लगातार जारी शिकायतों के बीच एडीएम ने आज डीसीसी की बैठक में कड़े तेवर दिखाये। उन्होंने कहा कि सभी संबधित अधिकारी किसान के्रडिट कार्ड के लिए उन्हें आवंटित लक्ष्य पूरे करने में जुट जायें। उन्होंने कहा कि केसीसी बनाने के लिए किसी भी स्तर पर सुविधा शुल्क की मांग को बर्दास्त नही किया जायेगा।
एडीएम आनंद कुमार ने अन्य रोजगार परक सरकारी योजनाओं के लिए ऋण सहायता को लेकर भी बैंकर्स से पारदर्शिता और सहयोगपूर्ण रुख का परिचय देने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि मरगांया में बैंक आॅफ इंडिया व अजीतापुर में सेंट्रल बैंक की शाखाएं खुलने जा रहीं हैं जिससे बैकिंग सुविधाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेंगी। बैठक में मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक सिद्धार्थ पाॅल व जिले के सभी बैंकर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply