25orai06उरई। मध्यान्ह भोजन के खिलाफ शिक्षक संगठनों का सिंहनाद जारी है। बुधवार को कर्मचारी शिक्षक मोर्चा और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भी इसमें जौहर दिखाने के लिए सड़कों पर कंूद पड़ा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में मध्यान्ह भोजन बनवाने की डयूटी थोपे जाने से नाराज शिक्षकों की हिमायत में कर्मचारी शिक्षक मोर्चा ने भी आज प्रदर्शन किया। जिसमें मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह चैहान, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल त्रिपाठी, जूनियर हाईस्कूल संघ के अध्यक्ष राम बालक व्यास, मंत्री हरीशंकर याज्ञिक और प्रवक्ता धर्मेंद्र बबेले ने खासतौर पर शिरकत की। कर्मचारी शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस मौसम में उक्त तुगलकी आदेश वापस न लिया गया तो भीषण गर्मी में स्कूल आने के लिए बाध्य किसी बच्चे की स्थिति बिगड़ जाने पर सरकार और प्रशासन के गले अटक जायेगी।
उधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भी आज इस बारे मे ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, संरक्षक प्रकाश नारायण पाठक, जिला प्रभारी अरविंद नगाइज, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इलियास मंसूरी, महामंत्री अरुण पांचाल, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रदीप सिंह चैहान, अजहर अंसारी, शोएब अंसारी, तनवीर अहमद, सुरेश वर्मा, विकाश गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, नृपेंद्र देव सिंह, रमाकांत व्यास, राकेश कुमार, संतोष विश्वकर्मा, खालिद अंसारी, अशोक सोनी, आशीष गुप्ता, प्रभाकर दुबे, कुलदीप शर्मा, अजहर अंसारी, रियायत बेग, श्यामजी गुप्ता, परवेज कुरैशी, मनोज बाथम, संतोष पुरवार, संतोष विश्वकर्मा, मो. अयूब, सुदेश प्रजापति, विकाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply