0 पचास हजार नकदी व सरकारी लैपटॉप पर हाथ साफ किया चोरों ने
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नगर पालिका ईओ के सरकारी आवास जो वे पालिका कार्यालय के ऊपर ही बनाये हैं, से दुस्साहसिक ढंग से चोरी कर ली गई। घटना के वक्त ईओ पालिका के कार्य से लखनऊ गये थे। जब वे लौट कर मंगलवार को कोंच आये तब उन्हें चोरी की घटना की जानकरी हुई। घटना लगभग सप्ताह भर पुरानी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। चोर पचास हजार की नकदी और सरकारी लैपटॉप चुरा ले गये।
मिली जानकारी के मुताबिक पालिका कोंच के ईओ विनोद कुमार सोलंकी सरकारी काम से लगभग आठ दिन पूर्व लखनऊ गये थे। मंगलवार को जब वे लौटे तो उनकी सेफ से हुई चोरी की जानकारी उन्हें हुई। बताया गया है कि चोरों ने सेफ का ताला खोला और अंदर का लॉकर तोड़ कर चोरी करने के बाद सेफ का ताला यथावत् लगाया। इससे ईओ को अंदेशा हुआ कि इस काम में किसी आपस बाले का हाथ हो सकता है लिहाजा वे अपने स्तर से पूछताछ करते रहे। गौरतलब यह भी है कि पालिका में रात के वक्त दो चैकीदारों की भी ड्यूटी भी रहती है, इसके बाबजूद चोरों ने कमाल दिखा दिया।

Leave a Reply