0 सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति ने ईद पर गरीबों को दिया नये कपड़ों का तोहफा
0 नये कपड़े पाकर खिल उठे गरीब, बेसहारा और विकलांगों के चेहरे
0 पुलिस कप्तान के हाथों बंटवाये कपड़े, परोसा गरीबों को भोजन
konch2 konch3कोंच-उरई। गरीबों की सेवा में अग्रणी और सैकड़ों गरीबों को नित्य प्रति भोजन कराने वाली प्रमुख सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में यहां बल्दाऊ धर्मशाला में आयोजित एक समारोह के दौरान एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने ईद के अवसर पर गरीब मुस्लिमों को त्योहार की बधाई देते हुये उनको नये वस्त्र भेंट कर उनकी भी ईद खुशियों से भर दी। इस अवसर पर एसपी ने अपने मार्मिक उद्बोधन में कहा कि समाज के अशक्त और असहाय व्यक्तियों की मदद के लिये समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिये। कोंच की यह सामाजिक संस्था जिस तरह से गरीबों के पेट की भूख शांत करने को अपना मिशन बना कर काम कर रही है वह वास्तव में स्तुत्य है। इतना ही नहीं, उत्सव और त्योहारों पर उन्हें नये वस्त्र और पकवान भेंट कर यह संस्था उनकी ईद और दीवाली खुशियों से भरने में लगी है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। उन्होंने यह भी कहा पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा और कोई भी धर्म नहीं है। कोंच की गंगा-जमुनी संस्कृति यहां की थाती है और उन लोगों को यहां के लोगों से सीख लेनी चाहिये जो समाज में विघटन पैदा करने का काम करते हैं।
ऐल्डर्स कमेटी के बरिष्ठतम सदस्य महंत ब्रजभूषण दास की अध्यक्षता, जिले के पुलिस कप्तान अशोक कुमार त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य तथा सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच, ईदगाह कमेटी के सदर अब्दुल समद खां लंबरदार, शिक्षाविद् प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह आदि के विशिष्ट आतिथ्य में संयोजित इस कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि समाज के सम्पन्न लोगों का काम है कि वे गरीबों और असहायों की सेवा में अपना योगदान दें तभी उनका समर्थ होना सार्थक है, जो व्यक्ति दान नहीं करता है उसका पूरा जीवन ही बेकार होता है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के 78 गरीबों को नये वस्त्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम को प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच, रमेश तिवारी, शिक्षक रामशंकर छानी आदि ने भी सम्बोधित किया, संचालन आयोजक संस्था के संयोजक कढोरेलाल यादव ने किया। जाने माने कवि एवं रंगकर्मी नरोत्तम स्वर्णकार एवं मन्नू पेंटर ने गीतों के माध्यम से स्वागत किया, आभार देवेन्द्र द्विवेदी ने जताया। इस दौरान धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, गल्ला व्यापारी सुनील लोहिया, केके मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, साहित्यकार नरेन्द्रमोहन मित्र, सभासद असित कुशवाहा, मनोज इकडया, पवन अग्रवाल, हाजी सेठ नसरूल्ला, धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले, काजी मुईनउद्दीन, मोहम्मद अहमद, रज्जाक अंसारी, रज्जाक कुरैशी, कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा रवीन्द्र त्रिपाठी, राजवीर सिंह, राजेन्द्रप्रसाद दुवे आदि मौजूद रहे।

गोवंश वध किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा-पुलिस कप्तान
konch4आज दरिद्र नारायण सेवा समिति के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि कोंच में गोवंश वध की आये दिन आने बाली शिकायतों के मद्देनजर कहा कि कोंच में गोवंश वध कतई नहीं होने दिया जायेगा और इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह बात उन्होंने यहां नगर पालिका परिषद् के सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को खास हिदायत दे दी गई है कि इस ओर खास ध्यान दिया जाये और जो भी इस कार्य में लिप्त हैं उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि गोवध या गोवंश वध के जो भी मामले सामने आयें, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही जरूर की जाये। उन्होंने जोड़ा कि कोंच में उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया है जिसके आधार पर वह उम्मीद कर सकते हैं कि यहां अपराधों के प्रति जनता की संवेदनशीलता के चलते कारगर अंकुश लगे सकेगा। इस दौरान सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत, आनंद पचैरी, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, शकील मकरानी, फहीम, प्रकाश बाल्मीकि, अजय गुप्ता, अनुराग गुप्ता, विमल याज्ञिक, हनीफ, समसुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply