konch5कोंच-उरई। कई दिनों से भीषण उमस कर रहे वातावरण ने आज अंगड़ाई ली और शाम को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को खुश कर दिया। लगभग एक घंटे की बारिश ने उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत प्रदान की है। किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं और इस बारिश के बाद उनकी खरीफ की फसल की बुवाई हो जायेगी।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान थे। जिले में ही कई जगह पानी बरसने की खबरों के बीच यहां भी लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाये उम्मीद की बूंदें बरसाने की गुहार इंद्र देवता से लगा रहे थे। आखिर आज ऊपर बाले ने लोगों की सुन ली और शाम लगभग पांच बजे जब पहले हल्की बूंदों और फिर धुआंधार बारिश से गलियारे भर कर चले। बच्चों ने बारिश में जमकर मस्ती की। इधर, किसानों के चेहरे भी इस बारिश के बाद खिल गये हैं। किसान नरेश पाठक गोराकरनपुर का कहना है कि इस बारिश से खरीफ की फसल की बुवाई हो जायेगी और पिछले कई सालों से सूखा और अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि की मार से कमर तुड़ाये बैठे किसान कुछ आशान्वित हुये हैं। लगभग ऐ घंटे से भी ज्यादा देर तक चली बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत बख्शने का काम किया है।

Leave a Reply