cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में युवती ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। दोनों को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उक्त ग्राम निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी मीरा (28वर्ष) ने किसी नाराजगी में दो वर्ष की अपनी बच्ची मानसी को गोद में उठाकर अपने ऊपर मिटटी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। लपटें उठने के बाद परिजनों को पता चला तो किसी तरह से आग बुझाकर उन्होंने मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन इस बीच बुरी तरह जल जाने से दोनों ही मौत के मुहाने में पहुंच चुके थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अपने हाथ खड़े कर दिये और दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply