0 क्रासर-केशवदेव तिवारी महाविद्यालय हुआ पौधरोपड़
उरई। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हरित अभियान को गति देते हुए गोहन के केशव देव तिवारी महाविद्यालय में पौधरोपड़ किया गया। स्टाॅफ और विद्यार्थियों ने मिलकर पैंतीस पौधे रोपे।
हरियाली का यह विशेष अभियान दोपहर बाद से शुरु हुआ। आसमान में काली घटायें देख छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ गया। पौधरोपड़ के लिए कालेज की एक एकड़ जमीन को चुना गया। रिमझिम बौछारों के बीच आम, जामुन, कटहल, पाखड़, शीशम, अमरुद और नीम के पौधों का रोपड़ किया गया। यहाँ पर गुरुपूर्णिमा के मौके पर भी विद्यार्थी अपनी ओर से पौधरोपड़ करते हैं। निदेशक शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि पौधे रोपना आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, इन्हें बचाये रखने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। वहाँ मौजूद विद्याथियों में- रोशनी देवी, प्रतिमा, साधना, छाया,ज्योति, अजय, संदीप,रोहित और विमल ने इन पौधों की सेवा का जिम्मा लिया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ‐ राकेश द्विवेदी, शरद पचैरी, एसपी शुक्ला, केएम शुक्ला, करुणा सागर त्रिपाठी, रामकुमार और श्याम सिंह राजपूत उपस्थित रहे।







Leave a Reply