cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। नये शिक्षा सत्र की शुरूआत के साथ ही पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन ने टीचरों पर कमर कसना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बुधवार को भिटारा, अकोढ़ी, पहाड़पुरा, खर्रा, हरकौती आदि ग्रामों में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विद्यालयों में पंजीकृत संख्या के मुकाबले बच्चों की उपस्थिति नगण्य पाई गई। ग्रीष्मावकाश में भरपूर सुस्ताने के बावजूद टीचरों की छुटटी की भूख समाप्त न हो पाने की हकीकत भी निरीक्षण में उजागर हुई। सभी स्कूलों में कोई न कोई अध्यापक अवकाश का प्रार्थनापत्र देकर गायब था। तहसीलदार ने बताया कि वे जिलाधिकारी को खामियों के बारे में स्कूलवार रिपोर्ट देंगे।

Leave a Reply