konch1कोंच-उरई। गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा है कि विकास के लिए उम्र की नहीं बल्कि फैसलों की जरूरत होती है और यह कर दिखाया है यूपी के युवा मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने। यह बात उन्होंने यहां सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वे यहां सपा जिलाध्यक्ष द्वारा गहोई भवन में आयोजित रोजा अफ्तार में शिरकत करने आये थे।
विधायक यादव ने कहा कि गुजरे चार साल में यूपी की अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और बेटियों की बेहतरी के लिए इतनी लाभकारी योजनायें दी हैं जितनी आज तक की किसी भी सरकार ने नहीं दी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्य ने विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित किये हैं, यह प्रदेश अन्य राज्यों के लिए मॉडल बना है और दूसरे राज्य इसकी नीतियां और कार्यक्रम अपना रहे हैं।
जिले की सड़कों की बदहाली को लेकर दागे गए सवालों के बहुत ही सधे जबाब देते हुये उन्होंने कहा कि उरई-जालौन, जालौन-कोंच, उरई-मिहौना रोड बनने की प्रक्रिया में हैं। जब उनका ध्यान कोंच-उरई और कोंच-एट जैसी बेहद बदहाल सड़कों की ओर खींचते हुये उनके छह माह पहले दिये गये बयान की ओर खींचा गया जिसमें उन्होंने इनके टेंडर तक लगने का दावा किया था, के जबाब में भी उन्होंने पहले लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर से बात की फिर भरोसा दिया कि इन सड़कों पर भी जल्दी ही काम शुरू हो जायेगा।
इस दौरान पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर जखौली, सपा जिला महासचिव प्रलुव्य निरंजन, राहुल तिवारी, अशोक गुर्जर, मोहनसिंह यादव डंपी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply