कोंच-उरई। अन्ना जानवरों की समस्या से इलाकाई किसान खासे परेशान हैं। ग्राम कुदरा बुजुर्ग के किसानों रामसिंदूर, अवनीत गुर्जर, रामप्रताप सिंह, रोहित बुधौलिया, सत्यम, राहुल, राघवजी, मानवेन्द्रसिंह, राममिलन सिंह आदि किसानों ने आज एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गांव के कतिपय अराजक तत्व, अपने जानवरों को छुट्टा छोड़ देते हैं जिसके चलते वे किसानों के खेतों में खड़ी फसलें चट कर जाते हैं और किसान खून के घूंट पीकर रह जाते हैं। सूखा, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की मार खाये किसानों में अब वह ताब नहीं रह गई है कि इस तरह के नुकसान झेल सके लिहाजा अन्ना जानवरों को बंद कराने के लिये प्रभावी कार्यवाही करें।







Leave a Reply