cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। बाइक से स्टंट कर रहे युवक ने सामने आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर बैठे अधेड़ को बुरी तरह फैक्चर हो गया।
बाबई निवासी ठाकुर दास (55वर्ष) गांव से कस्बे की ओर आ रहे थे। सूरजपुरा के पास दूसरी दिशा से हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए आ रहे युवक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसी बीच युवक भाग निकला। फैक्चर होने के कारण ठाकुर दास को उनके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये।

Leave a Reply