कदौरा-उरई। खेतों की रखवाली कर रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी।
ग्राम खुटमिली में खेत की रखवाली कर रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे वह पछाड़ खाकर गिर पड़ी। बाद में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला के पति बद्री अहिरवार और उसके पुत्र दोनों को रतौंधी है। जिसके कारण पूरा परिवार मृतका पर ही आश्रित था। उसके न रहने से पूरा परिवार गम्भीर परेशानी में आ गया है।

Leave a Reply