उरई। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध के नाम पर भाजपा द्वारा किये जा रहे थाना घेरों प्रोपोगंडा के क्रम में रामपुरा थाने का घेराव 16 जुलाई को किया जायेगा।
रामपुरा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि टीहर स्टैण्ड पर शंकर जी कुटिया के पास कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पर धावे का स्वांग रचायेंगे। पार्टी की ताकत का जलवा दिखाने के लिए इस घेराव में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जहां-जहां थाना घेरो कार्यक्रम हुए हैं पार्टी को उम्मीद के मुताबिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता प्राप्त नही हो सकी है। इसलिए आगामी विधानसभा के मददेनजर पार्टी में स्थानीय स्तर पर सशंकित माहौल देखा जा रहा है। पार्टी इस बात से भी अचरज में है कि एक ओर व्यक्तिगत बातचीत में हर आदमी बढ़ते अपराध और पुलिस की रिश्वतखोरी का रोना रो रहा है। दूसरी ओर भाजपा द्वारा इसके विरोध प्रदर्शन में लोग कोई उत्साह भी नही दिखा रहे। क्या यह सभी पार्टियों को एक थैली का चटटा-बटटा मानने की लोगों की मानसिकता का इजहार तो नही है।







Leave a Reply