उरई। समाधान दिवस के नाम पर परेशान हाल लोगों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सदर कोतवाली में आधा सैकड़ा से लोग अपनी फरियाद लेकर आये थे। लेकिन साहब बहादुरों को केवल तीन पीड़ितों को ही फुर्सत मिल पाई। शेष को कोतवाली के चलन, उसूल की जानकारी न होने कह वजह से बैरंग वापस लौटना पड़ा।
समाधान दिवस लोगों से नजराना वसूली का एक और मंच बन गया है। जो लोग इस रवायत से आगाह है उनकी तो सुनवाई हो जाती है लेकिन अन्य लोगों को प्रशासन को कोसते हुए उल्टे पैर वापस लौटना पड़ता है। आज यहां भी यही हुआ। सदर कोतवाली में उप जिलाधिकारी संजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक जंगबहादुर सिंह की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस में आधा सैकड़ा फरियादी अपनी बात कहने के लिए इकटठे हुए लेकिन अधिकारियों ने तीन लोगों की ही सुनवाई की। उनमें से भी समाधान केवल एक का हुआ। फरियादियों ने कहा कि यह रवैया उनके साथ सरासर धोखाधड़ी का सूचक है। मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जायेगी। उधर जालौन में उप जिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सात शिकायतों को सुना गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के लेखपाल भी मौजूद रहे।
एट थाने में समाधान दिवस में जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के पहुंच जाने से काफी चहल-पहल रही बाद में डीएम और एसपी ने थाना परिसर में पौधरोपण भी किया।







Leave a Reply