उरई। जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी का शिविर आज से शुरू हो गया। शनिवार को शुभारंभ के अवसर पर कमांडेट कर्नल वीके पालीवाल ने प्रतिभागी कैडेटस का स्वागत करते हुए कहा कि कैंप के दौरान कैडेटस को सैन्य दिनचर्या में ढाला जायेगा।
उन्होंने कहा कि अलग धर्म, जाति व वेषभूषा के बावजूद सेना में जिस तरह सारे जवान एक परिवार में गुथ जाते हैं वैसा ही माहौल एनसीसी में भी मिलता है। उन्होनें कहा कि कैडेटस पर जबर्दस्ती अनुशासन थोपने की कोई तुक नही है। उन्हें स्वतः अनुशासित रहकर एनसीसी का गौरव बढ़ाना चाहिए।
दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल, शस्त्र फायरिंग, योगा व विभिन्न कंपटीशन का अभ्यास कराया जायेगा तांकि नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर तलाशने में भी सहूलियत हो सके।
कैंप एडजूटेंट लैफ्टिनेंट सुनील सिंह यादव ने कहा कि यहा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैडेटस को भावी जीवन में जिस संस्था में भी प्रवेश का अवसर मिले उसमें स्वस्थ्य युवा शक्ति, सक्रिय विचार, अनुशासित नागरिक, सामाजिकता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में अपने कार्यव्यवहार का प्रदर्शन करना चाहिए। एनसीसी अधिकारी मेजर देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, कैप्टन विक्रमादित्य, आॅफीसर अनुरुद्ध द्विवेदी, सूबेदार मेजर सुखवीर एवं समस्त 58 बटालियन पीआई स्टाॅफ ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।







Leave a Reply