उरई। कोटरा में डूडा के निर्माणाधीन आश्रय स्थल के कार्य में सदर उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने कई अनियमिततायें पायीं। जिसके बाद उन्होंने डीएम को रिपोर्ट दी। इस बावत डीएम ने आज डूडा के एपीओ संजय पथरिया को तलब करके फटकार लगाई। उन्होंने संजय पथरिया से कहा कि वे कार्यदायी संस्था जल निगम सीएनडीएस को नोटिस जारी करके खामिया दूर करने की हिदायत दें।







Leave a Reply