0 एडीएम ने लगाई सुपरवाइजर्स को भी बीएलओ के काम पर नजर रखने की दी हिदायत
konch1 konch2कोंच-उरई। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने आज लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को कड़ी हिदायत दी है कि कृषि और आवास पट्टों के आवंटन हर हाल में 30 जुलाई तक हो जाने चाहिये। तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि आगामी 26 जूलाई को तहसील सभागार में मत्स्य पालन कैम्प लगाया जायेगा जिसमें मत्स्य पालन के पट्टों के लिये आवेदन मांगे जायेंगे। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ की कार्य प्रगति पर नजर रखने और उसकी रिपोर्ट संकलित करने के निर्देश भी अधिकारियों ने आज सुपरवाइजर्स को दिये, साथ ही यह भी जोड़ा कि अभी भी मतदाता सूची में गल्तियां ठीक कराने का मौका है और जिन्हें सुधार करवाना है वे 24 जुलाई तक आवेदन करके गल्तियां ठीक करा सकते हैं।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला एवं तहसीलदार भूपाल सिंह ने आज तहसील सभागार में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक करके जरूरी हिदायत दी। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीएलओ ने अब तक जो भी कार्य किया है उसकी पूरी रिपोर्ट उनसे संकलित करके दें ताकि उनकी फीडिंग कराई जा सके। उन्होंने एक बार फिर मतदाता जनसंख्या अनुपात तथा लिंगानुपात पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों से विभागीय कार्यों को लेकर भी चर्चा कर जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कृषि बर्ष 24, 25 व 26 की 65 खतौनियां बननी हैं जिनमें अभी तक सिर्फ 23 ही बन सकीं हैं, शेष खतौनियां उन्होंने 26 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 10 हेक्टेयर के कृषि, 7 हेक्टेयर तालाब तथा 50 आवासों के आवंटन होने हैं, यह काम हर हाल में 30 जुलाई तक पूरा हो जाना चाहिये। तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी प्रधानों को सूचित किया जाये कि मत्स्य पालन के हेतु पट्टे करने के लिये 26 जुलाई मंगलवार को तहसील सभागार में मत्स्य पालन शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह पट्टे केवल मछुवा, ढीमर, कहार, केवट जाति के समुदायों के लिये हैं, ग्रामसभा में रहने बाले को प्राथमिकता दी जायेगी, यदि ग्राम सभा में इन विरादरियों के लोग नहीं हैं तो न्याय पंचायत क्षेत्र के लोगों को वरीयता दी जायेगी और इसमें भी अगर अर्ह व्यक्ति नहीं मिलते हैं तो द्वितीय प्राथमिकता अनुसूचित जाति के लोगों के लिये होगी। इस दौरान प्रेमनारायण मिश्रा, देवेन्द्र परिहार, पीयूष वर्मा, मुलायमसिंह, बलवानसिंह, अंकुर कुमार, बालकृष्ण, अशोक, मूलूप्रसाद, ब्रजराजसिंह, अमरसिंह, वीरसिंह, रामविहारी, नरेन्द्रसिंह, कमलाकांत, वारिस, कौशलकिशोर, आकाश, ब्रजेशकुमार, प्रेमकिशोर निरंजन, रामकुमार निरंजन, रमेशसिंह, काशीप्रसाद, रामदास, आरती निरंजन, संजना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply