0 शविर की रूपरेखा बनाने के लिये पार्टी के जिले के संगठनकर्ताओं ने की बैठक
konch3कोंच-उरई। भाजपा का दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण शिविर आगामी 30 व 31 जुलाई को कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आहूत किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने यहां पार्टी बैठक के दौरान दी है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 30 व 31 जुलाई को कोंच में संपन्न कराने के लिये अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में यहां गहोई भवन में स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा जिले से आये पार्टी संगठनकर्ताओं की हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भर में इस तरह के शिविरों के आयोजन की कड़ी में कोंच में भी जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाना तय हुआ है। इस प्रशिक्षण शिविर में सहभाग करने के लिये दो सौ कार्यकर्ता चिन्हित हैं और पचास कार्यकर्ता व्यवस्थायें देखने के लिये लगाये जायेंगे। दो दिन चलने बाले इस शिविर में दस सत्र होंगे जिनमें प्रदेश व क्षेत्रीय नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र निरंजन को प्रशिक्षण शिविर प्रमुख का दायित्व दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 29 जुलाई को शाम 5 बजे जिला पदाधिकारियों व संचालन समिति की बैठक विद्या मंदिर में बुलाई गई है जिसमें आगामी रूपरेखा पर चर्चा की जायेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रामेन्द्रसिंह बना, नीरज श्रीवास्तव, किशोरीबाबू, अवध शर्मा बब्बा, ब्रजभूषण कुशवाहा, विनोदसिंह गुर्जर, डग्गू पांडे, पूजा सेंगर, अनीता सोलंकी, अनीता वर्मा, अक्षय त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, गुरुप्रसाद शर्मा, राजू गोरा, पिंटू उपाध्याय, दशरथ निरंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply