उरई। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार दीपक अग्निहोत्री की प्रेसवार्ता 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सिटी सेंटर के सभागार में होगी। जिसमें श्री अज्निहोत्री पत्रकारों के कल्याण के लिए उपजा व एनयूजेआई द्वारा केंद्र व राज्य सरकारों को दी जा रही मांगों के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह जानकारी उपजा जिलाध्यक्ष व दैनिक आज के ब्यूरो चीफ अरविंद द्विवेदी एवं जिला महामंत्री व ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण झांसी मनोज राजा ने संयुक्त रुप से दी।







Leave a Reply