जालौन-उरई। अचानक स्थानान्तरण की चपेट में आये उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम कार्यभार छोड़कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में मुख्यालय पर पहुंच गये हैं। उनके स्थान पर शीतला प्रसाद यादव ने नये उपजिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। मूल रूप से भदोही जिले के निवासी शीतला प्रसाद यादव ने दूर दराज से आये फरियादियों की शिकायत प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिटटी के अवैध खनन और राशन की दुकानों की निलंबन प्रक्रिया पर वे पैनी निगाह रखेंगे।







Leave a Reply