cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। विद्युत चोरी को लेकर अलग-अलग थानों में सात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिससे कटिया डालकर विद्युत उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
एसडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जेई संजय अहिरवार ने लाइनमैनों की टीम के साथ क्यौलारी में चैकिंग अभियान चलाया इसमें चार लोग कटिया डालकर बिजली जलाते पकड़े गये। शिवपाल, संजय कुमार, निहाल सिंह, व राजेंद्र कुमार के खिलाफ इस सिलसिले में रेढ़र थाने में विद्युत अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उधर कुठौंद थाने में अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने टिकरी मुस्तकिल निवासी झम्मन और अर्जुन सिंह, व रामपुरा किरवाहा निवासी डाॅ. सत्यम माहेश्वरी उर्फ सौरभ के खिलाफ बिना कनेक्शन के विद्युत उपयोग का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Reply