cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भी धांधली करने से नगर पंचायत प्रशासन पीछे नही है। नगर पंचायत का स्टाॅफ इस सुनहरे मौके को अपने बेटों के लिए कैश कराने का तानाबाना बुन रहा है।
नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें नगर पंचायत के स्टाॅफ ने अपनी गिद्ध दृष्टि जमा दी है। अधिशाषी अधिकारी के संरक्षण में वे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को वशीभूत करने का पांसा फेक रहे हैं। उनके नजदीकी लोग दावा करते हैं कि इन रिक्तियों को नगर पंचायत के बाबू अपने लड़कों के लिए हथियाने वालें हैं। इस तरह की चर्चाओं से अन्य आवेदकों में गहन निराशा है। लोगों ने जिलाधिकारी को गोपनीय पत्र भेजकर उनका ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है और सुझाव दिया है कि वे यहां की नियुक्तियों की निगरानी करें जिससे पात्र और उपयुक्त आवेदक ही इस अवसर को हासिल कर पायें।

Leave a Reply