cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिये पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुटी है। मंगलवार को कोतवाली के दरोगा जयवीर सिंह ने सुबह 10 बजे महेशपुरा रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास से बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दस लिटर अबैध शराब बरामद हुई है। पकड़े गये लोगों के नाम पवन पुत्र उमाशंकर व उमाशंकर पुत्र दयाशंकर बताये गये हैं जिनके विरुद्ध भादंवि की दफा 60 की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply