कोंच-उरई। जब से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू हुआ है, राशन वितरण में धांधलियों के समाचार लगातार मिल रहे हैं। आज विकास खंड कोंच के ग्राम मनोहरी के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने कोटेदार पर राशन सामग्री नहीं वितरित करने का आरोप लगाते हुये डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
करुणादेवी, रामजीलाल, कन्हैयालाल, वनमाली, टीकाराम, किशोरी शरण, सुरेन्द्र, बालकदास, गयादीन, सियाराम, सुनील कुमार, रामचरन, शंकरलाल, रामाधार, शांतिदेवी, अतरसिंह, मिश्रीलाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुये कहा है कि जब से बीपीएल राशन कार्ड खत्म करके पात्र गृहस्थियों का चायन हुआ है, तमाम अपात्रों को उसमें शामिल करके पात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार श्यामसुंदर पुत्र चिंतामन ने कई उपभोक्ताओं को जनवरी माह से राशन नहीं दिया है जिससे सरकार द्वारा संचालित योजना में ढंग से पलीता लग रहा है और योजना की आड़ में कोटेदार मनमानी पर आमादा है। ग्रामीणों ने उक्त कोटेदार का कोटा निरस्त कर किसी उपयुक्त व्यक्ति को दिये जाने की मांग की है।







Leave a Reply