जालौन-उरई। दयाशंकर सिंह के लिए जिले भर में क्षत्रिय महासभा का विलाप जारी है। बुधवार को क्षत्रिय महासभा के लोगों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भाजपा के बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी व बेटी के लिए अभद्र व अश्लील भाषा के प्रयोग का षणयंत्र रचने वाले बसपा के दिग्गज नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की।
दयाशंकर सिंह का मामला जिले में जातिगत् आधार पर तूल पकड़े हुए है। उनकी पत्नी और बेटी के लिए बसपा की गत् दिनों लखनऊ में हुई रैली में अपशब्दों के प्रयोग को बेटियों के मान-सम्मान की लड़ाई से जोड़ा गया था लेकिन इसमें महिलाओं ने बहुत रुचि नही ली। जिसके कारण विरोध प्रदर्शन जातिगत शक्ति प्रदर्शन में सिमट कर रह गया है। क्षत्रिय महासभा के लोगों ने इस मामले में बसपा नेत्री मायावती और नसीमुददीन सिददीकी के खिलाफ पास्को एक्ट का मुकदमा कायम कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की और इसे लेकर उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन देने वालों में बब्लू सिंह सेंगर महिया, यादवेंद्र सिंह, लला सेंगर, जीतू सिकरवार, राजा गधेला आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







Leave a Reply