cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कोतवाली पुलिस ने बीती रात कस्बे के पुराने अस्पताल के अंदर निर्माणधीन पार्क में बावन परी का आनंद ले रहे तीन लोगों को कोतवाली के सिपाहियों प्रशांत, सचिन, अनवर व राजीव ने जाकर दबोच लिया। पकड़े गये जुआरियों के नाम अमरसिंह लाजपतनगर, बुधलाल गांधीनगर तथा मनोज प्रताप नगर बताये गये हैं। माल फड़ पर 1100 तथा जामा तलाशी में 780 रुपये बरामद किये गये हैं। सभी जुआरियों को मुचलकों पर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply