cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। गुजरी 25 जुलाई को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवान को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था, आज उसे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा चैकी इंचार्ज ब्रजेश यादव को सूचना मिली कि रेपिस्ट भागने की फिराक में बस स्टैंड पर खड़ा बस का इंतजार कर रहा है। समय गंवाये बिना उन्होंने सिपाही विवेक कुमार यादव के साथ बताये गये स्थान पर दबिश दी तो आरोपी कफील वहां खड़ा मिल गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुजरी 25 जुलाई को कस्बे के आराजी लेन इलाके में एक 13 बर्षीय छात्रा को मुंह दबा कर उस वक्त अगवा कर लिया गया था जब वह पेशाब के लिये घर से बाहर निकली थी। आरोपी कफील पुत्र रफीक अंसारी निवासी आराजी लेन कोंच ने उसके साथ सुनसान इलाके में जबर्दस्ती मुंह काला किया था जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दफा 376, 504 में लिखी गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद सुरागरशी में लगी रही और अंततरू पुलिस का प्रयास रंग लाया तथा उसने तत्परता दिखाते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लेने में सफलता अर्जित कर ही ली। आरोपी को आज जेल भी भेज दिया गया है।

Leave a Reply