cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बिजली चेकिंग और बसूली अभियान के तहत आज विभाग के अभियंता ने 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता अमित शर्मा ने बताया है कि बिलों का भुगतान नहीं करने में इन लोगों की बिजली काट दी गई थी लेकिन इन्होंने बिना बिलों का भुगतान किये अपने संयोजन जोड़ कर बिजली की चोरी की है। महेन्द्रसिंह, लखनलाल, अब्दुल ताहिर, सुरेश यादव, श्यामजी, मोहम्मद खालिद, ऊषादेवी, मुन्नीदेवी, निर्भय सोनी, श्यामसुंदर अग्रवाल, रामभरोसे, इकबाल हसन, हेमलता, रवीन्द्र के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान 6 लाख रुपये की बसूली भी की गई। एसडीओ विकास सोनी, जेई अमित शर्मा, जेई संजय, रविकांत, अनिल, उमेश, अरविंद, देवेन्द्र, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply