IMG-20160730-WA0023 IMG-20160730-WA0024उरई। जालौन के ग्राम कुअरपुरा में जालौन टाइम्स के पौध रोपण मिशन को वृहद रूप से अपनाया जा रहा है। धरती पर हरियाली कायम रखने के लिए ग्राम कुअरपुरा में सहकारी सोसाइटी पर भी लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
देश में हरियाली के लिए जालौन टाइम्स द्वारा शुरू की गई एक करोड़ पौधे लगाने की पहल राजधानी से गांवों तक पहुंच चुकी है। धरा को हराभरा करने के लिए सभी वर्ग पौधरोपण करने में जुट गये हैं।
ग्राम कुअरपुरा में भी पौधरोपण किये जाने से यह अभियान सफलता की राह पकड़ चुका है। कुअरपुरा में सहकारी समिति के परिसर में परिसर के पदाधिकारियों ने पांच-पांच पौधे रोपित कर उन्हें जीवित रखने के लिए सच्चे मन से उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, दीपू तिवारी, सुनील कुमार, ऋतुराज द्विवेदी, मंगल सिंह, रामकुमार, कमलेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply