cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सुशील नगर में बफर गोदाम के पास पुलिस ने एक ठेकेदार के मकान में छापा मारा जिसमें लग्जरी गाड़ियों से मालदार लोग जुआ खेलने आते थे। जनचर्चा है कि पुलिस ने यहां से 50 लाख रुपये की नगदी बरामद की लेकिन लिखा-पढ़ी में बरामदगी केवल 1 लाख 25 हजार रुपये की दिखाई है।
जुए के अडडे चलाने वाले सफेदपोश की पुलिस विभाग में मजबूत पकड़ को देखते हुए इस कार्रवाई से कोतवाली पुलिस को अलग रखा गया। इसकी बजाय छापे की अगुवाई सीओ क्राइम अरुण सिंह ने की। जिस समय पुलिस पहुंची उस समय कई लग्जरी गाड़ियां उस घर के दरवाजे के बाहर खड़ी थीं। जिनको हटवाने के लिए पुलिस को के्रन बुलवानी पड़ी।
लेकिन जुआ पकड़ने की यह बड़ी कार्रवाई उस समय एंटीक्लाइमेक्स के बतौर दफन हो गई जबकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से दी गई इसकी जानकारी में केवल तीन संभ्रात जुआरी, बंदूक सहित एक गार्ड, दो कारें और एक मोटर साइकिल भर की बरामदगी दिखाई है। पूंछने पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई का विस्तृत खुलासा बाद में किया जायेगा।

Leave a Reply