cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन(उरई)। वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
रविवार की शाम लगभग 6 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा कोंच चैराहे पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक वहां से निकला। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकना चाहा। तो युवक बाइक और तेजी से दौड़ाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उस युवक को दबोच लिया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर उसने अपना नाम राम किशुन साहू निवासी ग्राम चाकी बताया। वहीं, उसने यह भी बताया कि यह बाइक चोरी की जिसे उसने एक व्यक्ति से खरीदा था। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा।

Leave a Reply